Site icon www.khabredinraat.com

सहायक पुलिस उपनिरीक्षक और दलाल रिश्वत लेते गिरफ्तार

Assistant police sub-inspector and broker arrested for taking bribe

Assistant police sub-inspector and broker arrested for taking bribe

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अलवर प्रथम टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना किशनगढ़बास जिला खैरथल-तिजारा के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक एवं उसके दलाल ( प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से तीस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (कार्यवाहक महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की अलवर प्रथम टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि अज्ञात लोगों के विरूद्ध दर्ज भैंस चोरी के मुकदमें में गिरफ्तार करने की धमकी देकर पुलिस थाना किशनगढ़बास जिला खैरथल-तिजारा का सहायक पुलिस उपनिरीक्षक धारा सिंह गुर्जर अपने दलाल लल्लूखान मेव ( प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से तीस हजार रुपये की रिश्वत राशि मांग कर रहा है।

एसीबी अलवर प्रथम टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस उपनिरीक्षक धारा सिंह गुर्जर धारा सिंह गुर्जर और उसके दलाल लल्लूखान मेव को तीस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version