Site icon www.khabredinraat.com

सहायक पुलिस उपनिरीक्षक पन्द्रह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Assistant police sub-inspector arrested for taking bribe

Assistant police sub-inspector arrested for taking bribe

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कोटा टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए महिला थाना टोंक के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) शंकरलाल को परिवादी से पन्द्रह हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की कोटा टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी पत्नी द्वारा मेरे व परिवारवालों के खिलाफ महिला थाना टोंक में पेश किये गये परिवाद का निस्तारण करने की एवज में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) शंकरलाल बीस हजार रूपये की रिश्वत राशि मांग कर रहा है।

एसीबी की कोटा टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाया जाने पर आरोपित पन्द्रह हजार रुपये लेने पर सहमत हुआ। जिस पर एसीबी की टीम ने ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) शंकरलाल को पन्द्रह हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version