Site icon www.khabredinraat.com

राजस्थान रेडियंस अवार्ड–सीजन 2 के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

जयपुर। राजधानी जयपुर के मानसरोवर में ताज टॉक्स और अल्पेश क्लब के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान रेडियंस अवार्ड–सीजन 2 का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में शिक्षा, कला, संस्कृति, समाज सेवा, मीडिया, नवाचार, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद मुकेश पंचोली रहे। वहीं सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में फिल्म गदर के प्रसिद्ध अभिनेता ज्ञान प्रकाश, कलर्स चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक उड़ारियां से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री लवलीन कौर तथा अभिनेता जुनैद हुसैन खान ने शिरकत की।

वहीं इस आयोजन को लेकर ताज टॉक्स की सीईओ आंचल पूरी एवं अल्पेश क्लब के फाउंडर किशोर गिठाला ने संयुक्त रूप से बताया कि राजस्थान रेडियंस अवार्ड उन लोगों को समर्पित मंच है, जो परंपरागत सोच से हटकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहे हैं और अपने कर्म से दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने कहा कि यह समारोह केवल एक अवार्ड फंक्शन नहीं, बल्कि प्रतिभा के सम्मान, मेहनत की पहचान और भविष्य निर्माण का उत्सव है।

इस कार्यक्रम में स्पोर्ट्स गेस्ट एवं स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी आर्टिस्ट सुनील साहू, शिवानी सिंह राजपूत, प्रिया भगवानी, प्रियव्रत तथा समाजसेवी डॉ. श्रद्धा आर्य सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों एवं दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Exit mobile version