Site icon www.khabredinraat.com

ऑडी इंडिया ने ऑडी Q5 बोल्ड एडिशन लॉन्च किया

Audi India launches Audi Q5 Bold Edition

Audi India launches Audi Q5 Bold Edition

मुंबई। जर्मन लग्ज़री कार निर्माता, ऑडी ने आगामी त्योहारी सीजन के लिए ऑडी Q5 बोल्ड एडिशन लॉन्च करने की घोषणा की है। ऑडी Q5 बोल्ड एडिशन बेजोड़ लग्जरी, शानदार प्रदर्शन और बोल्ड स्टाइलिंग का एक अनूठा मिश्रण पेश करती है। ऑडी Q5 बोल्ड एडिशन की कीमत 72,30,000 रुपये है और इसकी सीमित कारें उपलब्ध होंगी और यह पांच आकर्षक बाहरी रंगों – ग्लेशियर व्हाइट, नवारा ब्लू, माइथोस ब्लैक, डिस्ट्रिक्ट ग्रीन और मैनहट्टन ग्रे में मिलेगी।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, “आजकल ग्राहक विशिष्टता चाहते हैं और इस विशेष, बोल्ड एडिशन के साथ, उन्हें कस्टमाइज़ेशन और फीचर्स का शानदार संगम मिलता है। ऑडी Q5 हमेशा से हमारे सबसे ज़्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक रहा है और हमें पूरा भरोसा है कि यह नया बोल्ड एडिशन और ज़्यादा खरीदारों एवं ब्रांड फैंस को आकर्षित करेगा।”

बोल्ड एडिशन की खासियतें: ब्लैक स्टाइलिंग पैकेज ऑडी Q5 की खूबसूरती को बोल्ड और परिष्कृत लुक के साथ और भी निखारता है। यह पैकेज ग्रिल, ऑडी के प्रतीक (सामने और पीछे), खिड़की के चारों ओर, बाहरी मिरर और रूफ रेल सहित विभिन्न एलीमेंट्स पर एक स्लीक, हाई-ग्लॉस ब्लैक फिनिश अप्लाई करके वाहन के स्वरूप को बदल देता है। इसका परिणाम एक विशिष्ट और आकर्षक लुक के रूप में सामने आता है जो और भी अधिक बोल्ड और आत्मविश्वास से भरा एहसास देता है।

ऑडी Q5 की अन्य विशेषतायें:

Exit mobile version