Site icon www.khabredinraat.com

नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को अविनाश गहलोत ने दी बधाई

Avinash Gehlot congratulated newly appointed acting National President Nitin Naveen.

Avinash Gehlot congratulated newly appointed acting National President Nitin Naveen.

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने भाजपा के केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंत्री गहलोत ने कहा कि नितिन नबीन का संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और लंबा अनुभव निश्चित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन के कुशल और प्रभावी मार्गदर्शन में भाजपा का संगठनात्मक ढांचा और अधिक सशक्त होगा।

गहलोत ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और विचारधारात्मक पार्टी है, जहां नेतृत्व का अनुभव और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाता है। नितिन नबीन की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनौतियों का सामना और अधिक मजबूती से किया जा सकेगा। भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version