Site icon www.khabredinraat.com

मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाला बजरंग लाल गिरफ्तार

Bajrang Lal arrested for smuggling MD drugs

Bajrang Lal arrested for smuggling MD drugs

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप’’ के तहत करधनी थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले बजरंग लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित उसके पास से एमडी 1.93 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद की है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) दिगंत आनन्द ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने करधनी थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले बजरंग लाल निवासी मेड़ता नागौर हाल गोविन्दपुरा जयपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से एमडी 1.93 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त की है पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

Exit mobile version