Site icon www.khabredinraat.com

राम कथा के सप्तम दिवस पर हुआ भरत संवाद

Bharat Samvad held on the seventh day of Ram Katha

Bharat Samvad held on the seventh day of Ram Katha

जयपुर। गांधी पथ पर स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित हो रही राम कथा के सप्तम दिवस पर भरत संवाद विस्तृत वर्णन किया गया। आचार्य संजय कृष्ण शास्त्री ने श्रीराम जी के वन गमन पर राम भारद्वाज संवाद श्रीराम वाल्मीकि संवाद और चित्रकूट निवासी चक्रवर्ती महाराज का महाप्रयाण गुरूदेव भगवान वशिष्ठ भरत जी संवाद और भरत जी का चित्रकूट के लिए प्रस्थान और भारत जी का श्रृंगवेरपुर में विश्राम भरत की भारद्वाज संवाद आदि का विस्तृत वर्णन किया ।

राम वन गमन की खबर सुनते ही भरत जी का घोर विलाप देखने सुनने को मिला ,भरत द्वारा माता कैकई और मंथरा को राम की महत्ता बताना फिर अयोध्या वासियों के साथ ,सभी माता के साथ राम जी से मिने के लिए अयोध्या से प्रस्थान। भरत जी का राम के प्रति प्रेम का बहुत ही सुंदर वर्णन महाराज जी के मुखारविंद से सुनने को मिला। भक्तजन भाव विभोर में डूब गए।

Exit mobile version