Site icon www.khabredinraat.com

घरों के बाहर खड़ी साइकिल चुराने वाला साइकिल चोर गिरफ्तार

जयपुर। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घरों के बाहर खड़ी महंगी साइकिल चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है । साथ ही उसके पास से चुराई गई आठ साइकिल भी बरामद की गई है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि विद्याधर नगर थाना पुलिस ने घरों के बाहर खड़ी महंगी साइकिल चुराने वाले शातिर चोर जय बहादुर निवासी विद्याधर नगर को गिरफ्तार किया है। और उसके पास से चुराई गई आठ महंगी साइकिल बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जाता है जा रही है।

Exit mobile version