Site icon www.khabredinraat.com

बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर तोड़ ले गए महिला के गले से सोने की चेन

Chain of five women broken in Kalash Yatra

Chain of five women broken in Kalash Yatra

जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में बाइक सवार एक बदमाश महिला के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन डायमंड पेडेंट के साथ तोड़कर ले गया। पुलिस के अनुसार शिव शक्ति पैराडाइज सेंट्रल स्पाइन निवासी महेंद्र कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पत्नी राजुल तापडिया किसी काम से बाजार गई थी।

रावणा राजपूत अपार्टमेंट के पास पीछे से बाइक सवार एक बदमाश आया और उसकी पत्नी के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन डायमंड पेडेंट के साथ तोड़कर ले गए। इस अप्रत्याशित घटना में महिला कुछ समझ पाती तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर गलियों में ओझल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

समय पूछने के बहाने मोबाइल छीन ले गए दो बदमाश

संजय सर्किल थाना इलाके में समय पूछने के बहाने दो बदमाश एक युवक के हाथ मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार श्योचंदा विहार मीनावाला निवासी विरेंद्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि वह किसी काम से स्टेशन रोड गया था। वहां पर दो युवकों ने उससे समय पूछा। इस पर वह मोबाइल निकाल कर युवकों को समय बताने लगा तो बदमाश उससे मोबाइल छीनकर भाग निकले। घटना छब्बीस अक्टूबर की है। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version