Site icon www.khabredinraat.com

बाइक सवार बदमाश छीन ले गए मोबाइल

The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाश एक युवक के हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए। इस अप्रत्याशित घटना में पीड़ित कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार बदमाश तेज गति से बाइक चलाते हुए गलियों में ओझल हो गए। पुलिस इस मामले में घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार निर्माण विहार सेक्टर-2 निवासी राकेश कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि वह मोबाइल पर बात करते हुए घर जा रहा था। इसी दौरान सेक्टर दो में पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए। पीडित ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह विफल रहा।

Exit mobile version