Site icon www.khabredinraat.com

बाइक सवार बदमाश छीन ले गए मोबाइल

The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

जयपुर। सुभाष चौक थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाश एक युवक के हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए। इस अप्रत्याशित घटना के पीड़ित कुछ समझ पाता तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाते हुए गलियों में ओझल हो गए।

पुलिस के अनुसार मंगोडी वालों की बगीची निवासी पुनीत कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि वह कंवर नगर पौंड्रिक पार्क के पास घूम रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस इस मामले में घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

ऑटो सवार दो बदमाश उठा ले गए कॉपर का बंडल

आदर्श नगर थाना इलाके में ऑटो सवार दो बदमाशों ने पहले एक घंटे तक घर की रेकी की और फिर घर सामने ऑटो लगाकर बरामदे में लगा कॉपर का बंडल उठा ले गए। इस कॉपर की कीमत करीब चार हजार रुपए है।

पुलिस के अनुसार गुरु नानक पुरा निवासी राजेश नागपाल ने मामला दर्ज कराया कि उसके घर के आस-पास एक घंटे से एक ऑटो सवार दो युवक चक्कर लगा रहे थे। चक्कर लगाने के बाद ऑटो सवार बदमाश घर के पास रुके और घुसकर बरामदे में रखा कॉपर का रोल उठाकर ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। ऑटो पर नम्बर नहीं लिखे हुए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version