Site icon www.khabredinraat.com

बाइक सवार बदमाश छीन ले गए मोबाइल

The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में बाइक सवार बदमाश एक युवती के हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए। इस अप्रत्याशित घटना में पीड़िता कुछ समझ पाती तब तक बाइक सवार बदमाश तेज गति से बाइक चलाते हुए गलियों में ओझल हो गए। पुलिस इस मामले में घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार परिशमिता रॉय निवासी मालवीय नगर ने मामला दर्ज करवाया कि वह मोबाइल पर बात करते हुए घर जा रहा था। इसी दौरान सत्कार शॉपिंग सेन्टर मालवीय नगर से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए। पीडिता ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह विफल रहा।

Exit mobile version