जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में मॉर्निंक वॉक के दौरान बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़कर ले गए। पुलिस के अनुसार जय जवान कॉलोनी द्वितीय टोंक रोड निवासी रामदयाल गोयल ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पत्नी सुबह घर के बाहर टहल रही थी इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़कर ले गए। इस अप्रत्याशित घटना में पीडिता कुछ समझ पाती तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर गलियों मेंओझल हो गए। पीडिता ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती बताई। इस पर पति उसे लेकर थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर तोडी सोने की चेन

Bike riding miscreant snatched woman's gold chain and purse
