Site icon www.khabredinraat.com

महिला की चेन तोड भागे बाइक सवार बदमाश

Bike riding miscreant snatched woman's gold chain and purse

Bike riding miscreant snatched woman's gold chain and purse

जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में बाइक सवार बदमाश राह चलती एक महिला के गले से चेन फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेकर इलाके में नाकाबंदी भी करवाई,लेकिन बाइक सवार बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

जांच अधिकारी एसआई विश्वम्भर दयाल ने बताया कि बरकत नगर ने मामला दर्ज करवाया है कि वह घर के बाहर घूम रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो  बदमाश पीछे से आए और गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

दूसरी घटना में जवाहर नगर थाना इलाके में बालाजी विहार निवासी विरेंद्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि उनकी कम्पनी की मालकिन खाना खाने के बाद जवाहर नगर में घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार एक बदमाश आया और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version