Site icon www.khabredinraat.com

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जयपुर। एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना जवाहर नगर एक स्कूल के पास है। पुलिस के अनुसार जवाहर नगर कच्ची बस्ती टीला नंबर एक निवासी महेंद्र कुमार महावर 25 फरवरी की रात मामा की होटल खाना खाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान जवाहर नगर में एक स्कूल के सामने ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के संबंध मृतक के पिता ने जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

Exit mobile version