Site icon www.khabredinraat.com

शहर में बाइर्क्स गैंग का आतंक, महिला से पर्स तो छात्र से छीन ले गए मोबाइल

The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

The miscreants snatched the mobile phone of a young man while walking on the road

जयपुर। शहर में बाइर्क्स गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के हाथ से पर्स तो वहीं छात्र के हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस के अनुसार कुमावत कॉलोनी सोडाला निवासी ममता कुमावत ने मानसरोवर थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह बाजार से घर जा रही थी। रास्ते में वह त्रिवेणी नगर पुलिया के पास बस से उतरी ही थी कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ पर झपट्टा मार कर पर्स छीनकर ले गए। यह घटना 21 मई की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

सीकर निवासी आर्यन शर्मा ने शिवदासपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह विधाणी चौराहे पास एक पीजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। शाम को वह खाना खाकर हॉस्टल के बाहर टहल रहा था इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ पर झपट्टा मार कर मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस इस मामले में हॉस्टल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Exit mobile version