Site icon www.khabredinraat.com

जयपुर शहर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा जीती

BJP candidate Manju Sharma wins from Jaipur city Lok Sabha seat

BJP candidate Manju Sharma wins from Jaipur city Lok Sabha seat

जयपुर। जयपुर शहर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने 3 लाख 31 हजार 767 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास को हरा कर जीत हासिल की है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने मंजू शर्मा को जीत का सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। इधर मंजू शर्मा की जीत के बाद भाजपा ऑफिस में जश्न का माहौल रहा। यहां महिलाएं ढोल-नगाड़े लेकर पहुंची और जीत के जश्न में जमकर पटाखे चलाए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नाम पर नारे लगा कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जयपुर शहर लोकसभा सीट पर 112 टेबल पर 151 राउंड में 2 हजार 85 ईवीएम से और 47 टेबल पर डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस की मतगणना पूरी हो गई है। इस सीट पर कुल 63.48 प्रतिशत मतदान हुआ था।

चार हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने की काउंटिंग

जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान और कॉमर्स कॉलेज में मतगणना के दौरान चार हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। हर एक ईवीएम टेबल पर तीन और पोस्टल बैलट टेबल पर पांच कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। इनके अलावा अलग-अलग विभाग के कर्मचारी भी लगाए गए। दोनों सेंटर पर चार हजार कर्मचारी लगे रहे।

3 लाख 31 हजार 767 वोट के अंतर से जीती मंजू शर्मा

जयपुर लोकसभा सीट की आठ विधानसभा में से मंजू शर्मा ने छह में आगे रहीं। वहीं प्रताप सिंह खाचरियावास ने दो में बढ़त बनाई। आखिर मंजू शर्मा ने 33 लाख 31 हजार 767 वोट से प्रताप सिंह खाचरियावास को हराया। इनमें सांगानेर विधानसभा में वोटों का अंतर एक लाख से ज्यादा का रहा।

मंजू शर्मा को बधाई देने वालों की भीड़ लगी

जयपुर बीजेपी कार्यालय में मंजू शर्मा को बधाई देने वाले लोगों की भीड़ लगी। इनमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रही। साथ ही नारे लगाए।

Exit mobile version