Site icon www.khabredinraat.com

शिक्षा माफिया के दबाव में सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल बंद करने का भाजपा सरकार का षडयंत्र सफल नहीं होने देंगे: खाचरियावास

जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान में अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी स्कूल को खोलने में कांग्रेस की गहलोत सरकार ने बहुत मेहनत की। सरकार ने उस वक्त बडी योजना बनाकर राज्य में महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले। आज पूरे देश के सभी राज्य राजस्थान के अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की नकल कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के जरिये प्राईवेट स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगा। लाखों बच्चों ने प्राईवेट स्कूल छोड़कर सरकार के अंग्रेजी स्कूलों में एडमिशन ले लिये।

भाजपा सरकार की दकियानूसी सोच के जरिये यदि अंग्रेजी माध्यम स्कूल बंद किये जाते हैं तो राजस्थान के बच्चों को बहुत नुकसान होगा। राज्य की भाजपा सरकार ने पिछले छः महीने में अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम का एक भी स्कूल नहीं खोला है। जिस सरकार ने एक भी नया स्कूल नहीं खोला, उस सरकार को स्कूल बंद करने का कोई अधिकार नहीं है।

राज्य की जनता की विशेष मांग पर कांग्रेस सरकार ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले थे, अब भाजपा सरकार ने इनहें बंद करने का प्रयास किया वो प्रयास सफल नहीं होंगे। क्योंकि कांग्रेस ऐसा किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी। यह राज्य के बच्चों के हित से जुड़ा हुआ मामला है। सरकार शिक्षा माफिया के दबाव में अंग्रेजी माध्यम स्कूल बंद करना चाहती है, वो भाजपा सरकार को बचा नहीं पायेगा। वो भाजपा सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने पडेंगे।

Exit mobile version