Site icon www.khabredinraat.com

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को दी बधाई

BJP state president CP Joshi congratulated Om Birla on being elected Lok Sabha Speaker

BJP state president CP Joshi congratulated Om Birla on being elected Lok Sabha Speaker

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला से मिलकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ओम बिरला का सादा जीवन और विनम्र स्वभाव सभी को आकर्षित करता है।

लोकसभा अध्यक्ष के रूप में उनका पिछला कार्यकाल बहुत उम्दा रहा और नवाचारों के लिए जाना गया। उनकी अगुवाई में नए और महिला सांसदों को प्रोत्साहित कर बोलने का अवसर मिला, साथ ही संसद का पेपर लेस होना, नई संसद का निर्माण और लोकसभा के खर्चों में कमी लाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि ओम बिरला ने संसद में लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम किया। मेरी शुभकामना है कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल के दौरान भी उनके द्वारा लिए गए निर्णय ऐतिहासिक एवं भारतीय लोकतंत्र के लिए प्रभावी होंगें। ओम बिरला का दोबारा लोकसभा अध्यक्ष चुना जाना प्रदेशवासियों के लिए बहुत ही खुशी का क्षण है।

Exit mobile version