Site icon www.khabredinraat.com

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

BJP State President CP Joshi met Finance Minister Nirmala Sitharaman

BJP State President CP Joshi met Finance Minister Nirmala Sitharaman

नई दिल्ली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने संसद भवन में भारत सरकार के वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर अफ़ीम बुवाई से संबंधित किसानों की समस्या और समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की और वित्तमंत्री सीतारमण से आग्रह किया कि अफीम लाइसेंस से वंचित रहे सभी किसानों को एक बार पुनः खेती का अवसर मिलना चाहिये।

सभी प्रकार से कटे हुये लाइसेंस को पुनः बहाल कर किसानों को नवीन नीति में शामिल किया जाना चाहिये। इस दौरान मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता भी उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद सी.पी.जोशी ने वित्तमंत्री को आभार व्यक्त करते हुये बताया की केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा प्रतिवर्ष किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुये हमेशा सकारात्मक रूप से पॉलिसी निर्माण का कार्य किया हैं।

वर्ष 2014 में अफीम लाइसेंस की संख्या मात्र 18 हजार थी एवं तत्कालीन सरकार द्वारा अफीम की खेती को बन्द करने का निर्णय तक कर लिया था, लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद अफीम किसानों को खेती में होने वाली समस्याओं को केन्द्र सरकार ने समझा एवं किसानों के हितों को ध्यान में रखकर प्रतिवर्ष पॉलिसी का निर्माण किया, जिससे इस वर्ष तक अफीम लाइसेंस की संख्या बढ़कर लगभग 1 लाख 8 हजार से भी अधिक हो गयी हैं। प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने वित्त मंत्रालय के राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा से भी भेंट की व अफीम किसानों से संबंधित विभिन्न विषयों से उनको अवगत करवाया।

Exit mobile version