Site icon www.khabredinraat.com

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पदभार ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने वाले कार्यकर्ताओं का जताया आभार

BJP state president Madan Rathore expressed gratitude to the workers who made the swearing-in ceremony historic

BJP state president Madan Rathore expressed gratitude to the workers who made the swearing-in ceremony historic

जयपुर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण समारोह को सफल बनाने वाले संयोजक एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनका आभार व्यक्त किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पदभार ग्रहण समारोह के कुशल संचालन के लिए बनाई गई समितियों के संयोजक एवं उनकी टीम ने कम समय में काफी अच्छा कार्य किया, और पदभार ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाया।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की वजह से ही बनी हैं। भाजपा के कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं की मेहतन के चलते आज राजस्थान और देश में भाजपा की सरकार बन पाई हैं। राठौड़ ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान पदभार ग्रहण समारोह की व्यवस्था के लिए बनाई गई समितियों के संयोजक और कार्यकर्ताओं ने भी नए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, मोतीलाल मीणा, अजयपाल सिंह, नाहर सिंह जोधा, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, वासुदेव चावला, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित भाजपा के पदाधिकारी और सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version