Site icon www.khabredinraat.com

केंद्रीय बजट की जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा संभाग मुख्यालयों पर करेगी प्रेस वार्ता: मुकेश दाधीच

BJP will hold press conferences at divisional headquarters: Mukesh Dadhich

BJP will hold press conferences at divisional headquarters: Mukesh Dadhich

जयपुर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि केंद्रीय बजट की जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से प्रदेश के संभाग मुख्यालयों पर प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही है। इस दौरान प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य सरकार के मंत्री और भाजपा प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

केंद्रीय बजट को लेकर शनिवार को अजमेर और कोटा संभाग मुख्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें अजमेर में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत और देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना तथा कोटा में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने प्रेसवार्ता की।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि राजधानी जयपुर में रविवार को केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच केंद्रीय बजट को लेकर पत्रकारवार्ता करेंगे। वहीं जोधपुर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राज्य सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल और भाजपा से प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।

उदयपुर में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, राज्य सरकार के मंत्री गौतम दक, भाजपा से प्रदेश मंत्री मिथिलेश गौतम और महेश शर्मा, तथा बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव, राज्य सरकार के मंत्री सुमित गोदारा और भाजपा प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

Exit mobile version