Site icon www.khabredinraat.com

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत

BJP workers started a campaign named after one tree mother

BJP workers started a campaign named after one tree mother

जयपुर। ब्रह्मपुरी में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा वितरण कार्यक्रम किया गया। भाजपा ओबीसी जिला महामंत्री महेश कुमार सैनी ने बताया कि लोक पर्व हरियाली तीज के मौके पर विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

जिसमें विद्यालय में पढ़ने वालो बच्चों के अभिभावना और स्थानीय निवासियों को पौधा वितरण कर उनकी सही देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता ओबीसी मोर्चा राकेश ,शसपना जैन,उप प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा ,प्रभारी संदेश जैन, उप प्राचार्य लक्ष्मण सिंह शेखावत सहित समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

Exit mobile version