Site icon www.khabredinraat.com

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया महिला से दुष्कर्म

Blackmailing after raping a girl

Blackmailing after raping a girl

जयपुर। करधनी थाना इलाके में एक महिला के अश्लील विडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बैनाड़ रोड निवासी एक 24 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उमेश ने उसके अश्लील विडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी विडियो और फोटो देने के बहाने उसे एक स्थान पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर आरोपी विडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। यहीं नहीं घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने पीडिता के पति और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। धमकियों से परेशान होकर पीडिता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version