Site icon www.khabredinraat.com

सहायक पुलिस आयुक्त के नाम पर रिश्वत लेते दलाल गिरफ्तार

Broker arrested for taking bribe in the name of Assistant Commissioner of Police

Broker arrested for taking bribe in the name of Assistant Commissioner of Police

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जोधपुर टीम ने बुधवार देर रात देर रात सहायक पुलिस आयुक्त (आर. पी. एस.) वृत-पश्चिम जोधपुर के छवी शर्मा के नाम पर परिवादी से 60 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते चीफ ब्यूरो जोधपुर न्यूज़ इंडिया (24X7) (दलाल पत्रकार) नवीन दत्त को गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की जोधपुर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि पुलिस थाना सरदापुरा जिला जोधपुर में दर्ज दो प्रकरणों में मदद की एवज में अनुसंधान अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त (आर. पी.एस) वृत-पश्चिम जोधपुर के छवी शर्मा के नाम पर दलाल चीफ ब्यूरो जोधपुर न्यूज़ इंडिया (24X7) (पत्रकार ) नवीन दत्त द्वारा 1 लाख रुपये रिश्वत राशि की मांग की जा रही है।

एसीबी जोधपुर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए दलाल पत्रकार नवीन दत्त को 60 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।संदिग्ध अधिकारी छवि शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त (आर पी. एस. ) वृत-पश्चिम, जोधपुर की भूमिका की जांच की जा रही है।

Exit mobile version