Site icon www.khabredinraat.com

जीजा ने किया साली से दुष्कर्म, डरा-धमका आर्य समाज में की शादी

rape

rape

जयपुर। सोडाला थाना इलाके में साली ने अपने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि सोडाला इलाके की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि उसके जीजा ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया है। अगस्त-2023 में आरोपी जीजा ने साली के मोबाइल में खुद के अकाउंट-पासवर्ड से इंस्टाग्राम व फेसबुक आईडी बना दी। इसके जरिए आरोपी जीजा जबरन उससे कॉल व मैसेज कर बात करने लगा।

डरा-धमकाकर आरोपी जीजा ने उसे आर्य समाज झोटवाड़ा ले जाकर शादी कर ली। शादी की बात किसी को बताने पर धमकाकर दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को भी बताने पर परिवार को बुरा अंजाम करने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़ित साली ने आरोपी जीजा के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया।

Exit mobile version