Site icon www.khabredinraat.com

भैंस चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा: दो बदमाशों सहित एक खरीदार गिरफ्तार

Buffalo theft gang exposed: A buyer along with two miscreants arrested

Buffalo theft gang exposed: A buyer along with two miscreants arrested

जयपुर। कोटखावदा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भैंस चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो बदमाशों सहित एक खरीदार को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण योगेश गोयल ने बताया कि कोटखावदा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भैंस चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए नरेश कुमार निवासी चाकसू हाल जगतपुरा,कमलेश निवासी चाकसू, निजाम खां निवासी पीपलू निवासी टोंक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस गिरोह का सरगना सूरज सैनी फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।

इससे पूर्व एक आरोपित बाबूलाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने पूछताछ में भैंस चुराने के कई वारदात करना कबूला है। नरेश कुमार और कमलेश दोनों ही आरोपित मौज-शौक के खर्च के लिए भैंस चोरी की वारदात को अंजाम देते है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version