धनतेरस पर इन चीजों को खरीदने पर आती घर में दरिद्रता

जयपुर। धनतेरस से ही दीपावली पर्व की शुरूआत हो जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन बर्तन ,सोने -चांदी के आभुषण के साथ कई वस्तुएं खरीद कर घर लाने की परम्परा है। माना जाता है कि धनतेरस पर शुभ मुहूर्ते पर माता लक्ष्मी ,कुबेर जी और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से धन सम्पति में कई गुना वृद्धि होती है। लेकिन इस बार धनतेरस सिर्फ दो घंटे ही रहेगी। धनतेरस वाले दिन कई वस्तुएं खरीदना काफी शुभ माना जाता है । लेकिन कई चीजे ऐसी भी जिन्हे धनतेरस वाले दिन नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास होता है।

बर्तन खरीदने की है परम्परा

भगवान धन्वतंरि को भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है। इस दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक के रूप में भगवान विष्णु धन्वंतरि देव के रूप में समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाती है। धनवंतरि देव जब समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे उस समय उनके हाथ में अमृत कलश था। इसी कारण इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है।

धनतेरस पर क्या खरीदें

धनतेरस पर सोना-चांदी ,पीतल की वस्तु खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इन चीजों को खरीद कर लाने से धन दौलत में वृद्धि होती है और सौभाग्य प्राप्त होता है। इसदिन बर्तन खरीदने की भी पुरानी परम्परा है।

झाडू और धनिया: इस दिन धनिया और झाडू खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है। धनिया को पूजा के बाद किसी गमले में बो देना चाहिए साथ झाडू को विषम संख्या में खरीद कर घर लाना चाहिए और उसी से झाडू लगानी चाहिए। मान्यता है कि धनतेरस पर नई झाडू घर में लाने से नकारात्मकता दूर होती है और घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है।

मिट्टी की मुर्ति : धनतेरस वाले दिन मिट्टी की मूर्ति जरूर खरीदनी चाहिए । माना जाता है कि मूर्ति की पूजा करने से घर में धन धान्य में वृद्धि होगी और सुख-समृद्धि आती है। धनतेरस के दिन गणेश- लक्ष्मी की मूर्ति के अलावा कुबेर की मिट्टी की मूर्ति जरूर लानी चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी और कुबेर का घर में वास होता है और धन की कमी नहीं रहती ।

पीली कौडी : माता लक्ष्मी को कौडी बहुत प्रिय है। इसलिए धनतेरस के दिन 5 पीली कौडी जरूर खरीदकर घर पर लानी चाहिए। इन्हे माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से धन की प्राप्ति और तरक्की मिलती है।

नमक : धनतेरस वाले दिन बाजार से साबुत नमक जरूर खरीदकर लाना चाहिए। ऐसा करने से घर के आर्थिक संकट दूर होते है और धन की वर्षा होती हे। ऐसा करने से घर के वास्तु दोष दूर होती है। और बुरी नजर का प्रभाव खत्म होता है। धनतेरस पर नमक घर में लाने से राहु के अशुभ प्रभाव भी दूर होते है।

धनतेरस वाले दिन भुलकर भी नहीं खरीदे ये चीजें

इसदिन काले या गहरे रंग की चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। चीनी मिट्टी से बनी चीजे,कांच एल्युमीनियम और लोहे से बनी वस्तुए भी इस दिन नहीं खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि कांच का संबंध राहु से होता है। जो अच्छा नहीं माना जाता । इससे धन की तंगी का सामना करना पड़ता है।

नुकीली वस्तु: इस दिन नुकीली वस्तु जैसे चाकू,कांटा,सूई आदि भी नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से भी घर में दरिद्रता आती है।

प्लास्टिक की वस्तु : प्लास्टिक की वस्तु जैसे प्लास्टिक की डिब्बे ,टिफिन आदि भी इस दिन नहीं खरीदना चाहिए ।प्लास्टिक का संबंध भी राहु से होता है। इस दिन लोहे की चीजे भी नहीं खरीदनी चाहिए ऐसा करने से कुबेर रूष्ट होते है।

पंचांग के अनुसार धनतेरस का शुभ मुहूर्ते

पंचांग के अनुसार धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्ते 1 घंटे 55 मिनट का है। शुक्रवार को शाम 5 बज कर 48 से 7 बजकर 44 मिनट तक ही धनतेरस रहेंगी। इस दिन प्रदोष काल शाम साढ़े 5 बजे से लेकर 8 बजकर 8 मिनट तक और वृषभ काल 5 बज कर 48 मिनट से 7 बज कर 44 मिनट तक है। वृषभ काल स्थित लग्न माना जाता है। इस लग्न में मां लक्ष्मी की पूजा करने से वो घर में ठहर जाती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles