Site icon www.khabredinraat.com

पिंजरापोल गौशाला में अनोखा रक्षाबंधन: पवित्र वनस्पतियों को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जयपुर। भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉ. अतुल गुप्ता के नेतृत्व में एक अनोखा रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पिंजरापोल गौशाला के मंत्री विवेक लड्ढा, कृषि मंत्री शंकर सोनी और वेद स्कूल के बटुक आचार्य नितिन कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।

समारोह की शुरुआत काल भैरव भगवान की पूजा-अर्चना से हुई। उन्हें सबसे पहले राखी बांधी गई। इसके बाद कार्यक्रम में एक अनूठी पहल की गई। उपस्थित लोगों ने पवित्र वनस्पतियों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि इस अनोखे आयोजन का उद्देश्य समाज में गौ-संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण और भाईचारे का संदेश फैलाना था।

गौमाता को विशेष सम्मान देते हुए उन्हें गुड़ खिलाया गया। उनके गले में गोबर से निर्मित औषधीय राखी बांधी गई। इस प्रकार गौ-सेवा और संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के सदस्यों और क्षेत्र के अन्य लोगों को भी गोबर से बनी राखियां पहनाई गईं। इस अनोखे आयोजन का उद्देश्य समाज में गौ-संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण और भाईचारे का संदेश फैलाना था। यह पहल परंपरागत त्योहार के साथ पर्यावरण और गोसेवा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है।

Exit mobile version