Site icon www.khabredinraat.com

सरस निकुंज में फूलों की होली के साथ मनाया फागोत्सव

जयपुर। सुभाष चौक पानो का दरीबा स्थित श्री शुक संप्रदाय की प्रधान पीठ श्री सरस निकुंज में फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में वृंदावन से पधारे नाम रसिक हित अंबरीष ने पारंपरिक पदावलियों पर सुंदर नृत्य किया। पदगायन और नृत्य की जुगलबंदी पर पुष्प वर्षा की गई। फूलों की होली का सभी ने जमकर लुत्फ उठाया।

इस मौके पर श्री अमरापुर स्थान से संत मोनू महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ। अलबेली माधुरी शरण महाराज ने दोनों विभूतियां का सम्मान किया। श्री सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने हित अंबरीश को वाणी जी भेंट की। शुक्रवार शाम को हित अंबरीष ने गोविंद देवजी मंदिर में आयोजित सत्संग सुधा कार्यक्रम में नाम महिमा को भव सागर से पार होने का सरल और सहज माध्यम बताया।

Exit mobile version