Site icon www.khabredinraat.com

कुष्ठाश्रम में मनाया “नूतन वर्ष आनंद दिवस”

जयपुर। सार्थक मानव कुष्ठाश्रम एवं शहर के अन्य कुष्ठाश्रमों के कुष्ठ प्रभावितों में जीवन के प्रति नव चेतना जागृत करने तथा कुष्ठ की वेदना को कम करते हुए उनके जीवन को उल्लासित करने के पावन उद्देश्य से शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने नव वर्ष का आगाज सार्थक मानव कुष्ठाश्रम प्रांगण में “नूतन वर्ष आनंद दिवस-2024” समारोह आयोजित कर किया। समारोह में कुष्ठाश्रम के अन्तःवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ ईश्वर दत्त माथुर ने गणेश वंदना से की।

इसके बाद उपस्थित गणमान्य कलाकारों ने सुमधुर नगमे पेश किये तथा कुष्ठ प्रभावितों के साथ नव वर्ष का केक काटा गया। संस्था अध्यक्ष सुरेश कौल ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में कुष्ठ रोग के प्रति व्याप्त घृणा को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विख्यात तमाशा कलाकार वासुदेव भट्ट, वरिष्ठ रंग कमी नीरज गोस्वामी, ईश्वर दत्त माथुर, गुरमहिंद्र सिंह पूरी ‘रोमी’, राजेंद्र शर्मा राजू, सौरभ भट्ट, अनिल मारवाड़ी, ओ पी नागपाल, रवि शहगल, आर एस सचदेवा एवं गणमान्य व्यक्ति, संस्था के कार्यकर्ता, शहर के विभिन्न कुष्ठाश्रम के कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति उपस्थित थे।

Exit mobile version