Site icon www.khabredinraat.com

आद्याचार्य निम्बार्क भगवान के 5121 वीं जयंती पर महोत्सव का आयोजन

जयपुर। सुदर्शन चक्रावतार आद्य आचार्य निम्बार्क भगवान के 5121 वें जयंती महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को चांदनी चौक स्थित श्री आनन्द कृष्ण बिहारी मंदिर में बधाईगान और भजन संध्या हुई। जिसमें भजन कलाकारों के साथ सैकड़ो श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मंदिर परिसर को विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों और विभिन्न प्रकार के वृक्षों के पत्तों से सजाया गया।

कलाकारों ने भजनों की ऐसी मधुर स्वर लहरियां बिखेरी कि श्रोता भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे। पूर्वाचार्यों के जीवन चरित्र पर व्याख्यान भी हुए। निम्बार्क पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज के सानिध्य में महाआरती हुई। इस दौरान निम्बार्क भगवान के जयकारे गुंजायमान हुए। छह दिवसीय आनन्दोत्सव के अंतर्गत 9 नवंबर को श्री निम्बार्क चरित्र दर्शन एवं बधाई गान होंगे।

Exit mobile version