जयपुर। बस्सी थाना इलाके में कलश यात्रा के दौरान अज्ञात चेन स्नेचर पांच महिलाओं की चेन तोड़कर फरार हो गए। पीड़िताओं को मामले की जानकारी कलश समाप्त होने पर चली। जिसके बाद कलश यात्रा में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
पुलिस के अनुसार नन्द विहार कॉलोनी बस्सी निवासी सीता जांगिड (50) ने मामला दर्ज कराया है कि बिदाजी मंदिर से 1 अक्टूबर को कलश यात्रा निकाली गई थी। यात्रा के दौरान अज्ञात नकबजन ने पांच महिलाओं की सोने की चेन तोड़ ली। पीड़िताओं को वारदात की जानकारी कलश यात्रा समाप्त होने के बाद चली। पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।