Site icon www.khabredinraat.com

महिला से धोखाधड़ी कर घटिया क्वालिटी के कैमरा और पुरानी डीवीआर लगा दी

जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में एक युवक ने महिला से धोखाधड़ी कर घटिया क्वालिटी के कैमरा और पुरानी डीवीआर लगा दी। जब पीडिता को पता लगा तो उसने मैकेनिक को कहा तो उसने परिवादी को धमकी दी कि वह उसे और उसके बच्चों को जान से मार देगा। इसके अलावा आरोपी ने महिला को उसके मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेजे।

पुलिस के अनुसार उद्योग नगर निवासी संगीता चौधरी ने मामला दर्ज करवाया कि वह घर पर अकेली रहती है। उसने पिछले दिनों आरोपी प्रीतेश शाह से घर पर कैमरा लगाया था जो कि उसने हल्की क्वालिटी का लगा दिया। इस बात का पता उसे दूसरे मैकेनिक से जांच करवाने पर पता चला। इस पर उसने आरोपी को इस बारें में बताया तो उसने धमकी देना चालू कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version