Site icon www.khabredinraat.com

सर्वसम्मति से चेतन अग्रवाल अध्यक्ष, कैलाश चंद अग्रवाल महामंत्री निर्वाचित

Chetan Agarwal

Chetan Agarwal

जयपुर। मंदिर श्री नृसिंह जी अग्रवाल पंचायत समिति के त्रेवार्षिक चुनाव 2024-2027 निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र भारद्वाज के निर्देशन और समिति के संरक्षक रतनलाल अग्रवाल, रामेश्वर लाल अग्रवाल की देखरेख में मंदिर प्रांगण में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार चेतन अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष चेतन अग्रवाल ने बताया कि इसके बाद कैलाश चंद्र अग्रवाल को महामंत्री, ओम प्रकाश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, मनोज अग्रवाल और अभिषेक अग्रवाल को उपाध्यक्ष, जुगल अग्रवाल को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया। शेष कार्यकारणी की घोषणा भी जल्दी कर दी जाएगी। चुनाव के बाद सभी पदाधिकारियों ने सत्य और निष्ठा की शपथ ली।

सभी पदाधिकारियों का गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिंर में उत्सव, भजन संध्या और सामाजिक कार्य मंदिर समिति द्वारा किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को मंदिर की सेवाओं का लाभ मिल सकें।

Exit mobile version