Site icon www.khabredinraat.com

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल मिश्र को त्यागपत्र सौंपा

Chief Minister Ashok Gehlot submitted resignation letter to Governor Mishra

Chief Minister Ashok Gehlot submitted resignation letter to Governor Mishra

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र को मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र सौंपा। राज्यपाल मिश्र ने तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र स्वीकार करते हुए उनसे राज्य में नई सरकार के गठन होने तक कार्य करते रहने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि राजस्थान विधान सभा चुनाव में इस बार भी हर पांच साल में सरकार बदलने की सियासी रिवाज बरकरार रही और 199 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 115 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता हासिल की, वहीं कांग्रेस केवल 69 सीटों पर सिमट कर रह गई। इस बार प्रदेश में 1,800 से अधिक उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत अजमाई थी।

राज्य की 199 सीट पर मतदान हुआ था क्योंकि करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की मृत्यु के कारण उस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। राज्य की 200 में से 199 विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था।अशोक गहलोत इस बार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं को भी चुनाव में नहीं भुना पाए।

Exit mobile version