Site icon www.khabredinraat.com

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा के प्राथमिक सदस्यता का आंकड़ा 14 करोड़ पार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता का 14 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने पर सम्पूर्ण भाजपा परिवार को बधाई दी है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्राथमिक सदस्यता का यह नया रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता के गहरे विश्वास को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता और पार्टी की विचारधारा से जुड़ा हर सदस्य मां भारती की सेवा में दिन-रात समर्पित है। हम सभी एक परिवार के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं।

Exit mobile version