Site icon www.khabredinraat.com

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता की तबीयत बिगडी, यूरिन में समस्या होने पर लाया गया था अस्पताल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा की शुक्रवार देर अचानक रात को तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद गेस्ट हाउस में डॉक्टरों की टीम उनके पिता को सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया। अभी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में उनका इलाज चल रहा है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ अचल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा को शुक्रवार देर रात अचानक यूरिन में समस्या होने के बाद एसएमएस अस्पताल लाया गया। उनका यूरिन रूकने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल के मेडिकल आईसीयू वार्ड नंबर 8 में उन्हें भर्ती किया गया है। जहां चिकित्सकों की टीम उनकी जांच और निगरानी कर रही है।

इधर देर रात जैसे ही अस्पताल में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पिता को लाया गया। वैसे ही अस्पताल में डॉक्टरों ने टीम ने दौड़ लगाई। इस दौरान चारों तरफ अस्पताल में मुख्यमंत्री सिक्यूरिटी के तहत सुरक्षा बंदोबस्त दिखाई देने लगे। जिस जगह अभी मुख्यमंत्री के पिता का इलाज चल रहा है। वहां भी सुरक्षा कर्मी खड़े है।

Exit mobile version