Site icon www.khabredinraat.com

CID ने आठ साल से फरार बीस हजार के इनामी आरोपी को पकड़ा

CID caught the accused who was absconding for eight years and had a reward of Rs. 20,000.

CID caught the accused who was absconding for eight years and had a reward of Rs. 20,000.

जयपुर। पुलिस मुख्यालय की स्पेशल टीम क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी क्राइम ब्रांच) टीम ने ने जैसलमेर जिले की थाना लाठी में वांछित बीस हजार के इनामी आरोपित सरमा उर्फ गोलू निवासी नाई का तालाब थाना डाबी जिला बूंदी को उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के जैतपुर थाना इलाके से डिटेन किया है। जैसलमेर पुलिस आरोपी को आठ साल से तलाश कर रही थी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध दिनेश एमएम ने बताया कि अभियुक्त सरमा उर्फ गोलू के विरुद्ध साल 2016 में जैसलमेर जिले के लाठी थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। थाना पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश में कई बार उसके गांव में दबिश देने के बावजूद हाथ नहीं आया। इस पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी जैसलमेर द्वारा बीस हजार रुपये का इनाम रखा गया।

एडीजी एमएन ने बताया कि गठित टीम को आरोपी के बारे में सूचना मिलने पर तस्दीक के लिए आगरा रवाना किया गया। गठित टीम द्वारा आगरा में आरोपी के बारे में सारी जानकारियां जुटाई गई और सूचना की पुष्टि के बाद थाना जैतपुर इलाके से आरोपी सरमा उर्फ गोलू को टीम ने दबोच लिया। जिसे आगरा से बूंदी लाकर रात को थाना डाबी की निगरानी में रख जैसलमेर पुलिस को सूचना दी गई।

सुबह जैसलमेर से आई लाठी थाना पुलिस की टीम आरोपी को अपने मामले में साथ ले गई। इस संपूर्ण कार्रवाई में हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार व कांस्टेबल मोहनलाल की विशेष भूमिका एवं हेड कांस्टेबल कृष्ण गोपाल करणी सिंह की तकनीकी भूमिका रही। कार्रवाई में एएसआई बनवारी लाल शर्मा व कांस्टेबल लोकेश कुमार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Exit mobile version