Site icon www.khabredinraat.com

दिल्ली की युवती से जयपुर के गेस्ट हाउस में दुष्कर्म करने वाला सहकर्मी गिरफ्तार

जयपुर। ब्रहमपुरी थाना इलाके में दिल्ली की युवती से जयपुर के गेस्ट हाउस में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस जानकारी में सामने आया है कि दिल्ली से जयपुर आई हुई थी। गेस्ट हाउस के रुम में अकेला पाकर सहकर्मी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जां पडताल करते हुए आरोपी सहकर्मी को गिरफ्तार किया है।

जांच अधिकारी एसआई हबीब खान ने बताया कि दिल्ली निवासी 24 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि वह इवेंट प्रोग्राम में काम के चलते वह जयपुर आई थी। ब्रह्मपुरी इलाके में एक गेस्ट हाउस में वह सहकर्मियों के साथ रुकी हुई थी। आरोप है कि 22 जनवरी की रात को वह अपने रूम में सो रही थी।

रूम में अकेला पाकर सोते समय आरोपी सहकर्मी घुस आया। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। इस संबंध में थाने में पीड़िता ने आरोपी सहकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज कर आरोपी सहकर्मी आकाश को गिरफ्तार किया।

Exit mobile version