Site icon www.khabredinraat.com

टैक्सी कार में टोंक से जयपुर आ रही कॉलेज छात्रा अपहरण

Impostor Baba kidnapped minor girl

Impostor Baba kidnapped minor girl

जयपुर। मालपुरा गेट थाना इलाके में एक कॉलेज छात्रा अपहरण करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा में टैक्सी कार में टोंक से जयपुर आ रही थी और सवारियों के उतरने के बाद चालक ने युवती को कार में लॉक कर लिया। विरोध कर कार रोकने की कहने पर चालक ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अपहरण की सूचना मिलते ही लोकेशन के आधार पर पीछा कर कार को पकड़ लिया। पुलिस ने अपहरण कॉलेज छात्रा को सुरक्षित छुड़ाकर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है।

एएसआई रामकिशोर ने बताया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह निवाई टोंक स्थित एक हॉस्टल में रहकर कॉलेज में पढ़ती है। जो हॉस्टल से जयपुर आने के लिए निकली थी। हॉस्टल से कुछ दूरी पर बस स्टेंड पर खड़े होकर इंतजार कर रही थी। वहां आकर रुकी एक कार में जयपुर जाने के लिए दो सवारियों के साथ बैठ गई। जयपुर के मालपुरा गेट पर दोनों सवारी उतर गईं। इसके बाद कार ड्राइवर रास्ते में टोंक रोड छोड़कर दूसरे रास्ते की तरफ कार ले जाने लगा। कार रोकने की कहने पर लॉक कर रफ्तार बढ़ा दी।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। कॉलेज छात्रा को अपहरण का अहसास होने पर अपनी सहेली को कॉल कर मदद मांगी। सहेली की सूचना पर पुलिस ने अपहरण कॉलेज छात्रा के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीछा शुरू किया। पुलिस टीम ने पीछा कर रेनवाल से आगे कार को पकड़ लिया। पुलिस ने कॉलेज छात्रा को सुरक्षित मुक्त करवा आरोपी चालक को गिरफ्तार किया।

Exit mobile version