Site icon www.khabredinraat.com

कंपनी सुपरवाइजर ने किया महिला कर्मचारी से दुष्कर्म

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में एक कंपनी के सुपरवाइजर द्वारा महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि कंपनी में अकेला पाकर आरोपी सुपरवाइजर ने उसके साथ बाथरुम में जबरदस्ती की। विरोध करने पर उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़ित की ओर से आरोपित सुपरवाइजर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी झोटवाड़ा) सुरेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि विश्वकर्मा के रहने वाली 31 वर्षीय एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि वह पिछले आठ महीने से एक कंपनी में नौकरी कर रही है। गत दिनों पहले वह कंपनी में काम करने गई। कंपनी में उसके अलावा सुपरवाइजर मुकेश मौजूद था, इस दौरान सुरवाइजर मुकेश उसे धोखे से मालिक के बाथरूम में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

विरोध कर किसी को बताने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। पीड़िता कुछ दिनों तक चुपचाप रही और फिर हिम्मत दिखाकर पति को इस बारे में बताया। आपबीती सुनने के बाद पति के साथ पीडिता थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया।

Exit mobile version