Site icon www.khabredinraat.com

कांग्रेस स्थापना दिवस गुरुवार को: ध्वजारोहण सहित सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

जयपुर। कांग्रेस के 139 वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रदेश,जिला एवं ब्लॉक स्तर पर ध्वजारोहण सहित सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि गुरुवार सुबह दस बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर पर ध्वजारोहण कर कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर पर आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस, जयपुर शहर एवं जयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटियों के निवर्तमान पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों के वर्तमान-निवर्तमान पदाधिकारी सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version