Site icon www.khabredinraat.com

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के हमले के विरोध में कांग्रेस करेंगी मौन सत्याग्रह कर विरोध-प्रदर्शन

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चौदह जनवरी से युवाओं- महिलाओं एवं पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए मणिपुर से निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भारतीय जनता पार्टी विशेष कर असम की भ्रष्ट सरकार द्वारा रोकने का प्रयास किया गया है तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला कर व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है।

उसके विरुद्ध राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार समस्त जिला कांग्रेस कमेटियों की ओर से मंगलवार को सभी जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा अथवा उनकी तस्वीर के समक्ष सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ‘‘मौन सत्याग्रह’’ का आयोजन कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जयपुर में गांधी सर्किल जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर आयोजित होने वाले मौन सत्याग्रह में शामिल होंगे। विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक, विधायक प्रत्याशी, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पंचायत राज एवं नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों सहित प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Exit mobile version