Site icon www.khabredinraat.com

सड़क हादसे में दंपति की मौत

जयपुर। हरमाडा थाना इलाके में सीकर हाईवे पर गुरुवार देर रात बेटी को लेकर बाइक से लौटते दंपती ने रोड क्रॉस कर रहे राहगीर को टक्कर मार दी थी। इसके बाद बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर दंपती के उछलकर सिर के बल गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राहगीर व दंपती की बेटी को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मुरलीपुरा के बंधु नगर निवासी मनोज कुमार (40) और उसकी पत्नी सुमन (38) की मौत हो गई। हादसे में राहगीर शिवम (18) और दंपती की बेटी वंशिका (13) घायल हो गए। मनोज प्राइवेट स्कूल में चालक की नौकरी करता था। जो गुरुवार को वह बाइक पर पत्नी व बेटी को लेकर खाटूश्यामजी गया था।

देर रात वापस घर लौटते समय सीकर हाईवे पर अनोखा गांव में रोड क्रॉस कर रहे युवक से बाइक टकरा गई। बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे पति-पत्नी उछलकर सिर के बल रोड पर गिर जाने से दंपती, बेटी व राहगीर को हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान मनोज व सुमन ने दम तोड़ दिया।

Exit mobile version