Site icon www.khabredinraat.com

गाय के गोबर से बने दीपक होंगे वितरित

जयपुर। छोटी काशी जयपुर में 22 जनवरी को श्रीराम के अयोध्या धाम में विराजमान होने के उपलक्ष्य पर लाखों दीपकों का वितरण किया जाएगा। गाय के गोबर से बने इन दीपकों को तैयार करने के लिए गोपालक बडे हर्षोल्लास के साथ उन्हें तैयार करने में जुटे हुए है।

जयपुर शहर में स्थित हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र के सहयोग से नगर निगम ग्रेटर के साथ गो माता के गोबर से निर्मित लाखों दीपकों का निर्माण किया जा रहा है। जो 22 जनवरी को जयपुर शहर नगर निगम के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर वितरण किए जाएंगे।

गौ पुनर्वास केंद्र के कार्यक्रम प्रबंधक रघुपति दास ने कहा कि गौशाला में कार्यरत सभी गौ पालकों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ राम लला के एक बार पुनः अयोध्या लौटने के अवसर पर राम भक्ति में लीन होकर इन दीपकों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे राम लला के मंदिर में प्रतिष्ठित होने के इस पावन अवसर को सभी जयपुरवासी दीपावली की रूप में मना सकें।

Exit mobile version