Site icon www.khabredinraat.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में नहीं जुटी भीड़, लोगों में सरकार के प्रति निराशा: खाचरियावास

All Congress workers and citizens will hoist the tricolor flag on August 15: Khachariyawas

All Congress workers and citizens will hoist the tricolor flag on August 15: Khachariyawas

जयपुर। कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा पूरे सरकारी संसाधन लगाने के बावजूद फेल हो गई। प्रधानमंत्री की सभा में भीड़ नहीं हो पाई । जबकि राजस्थान की सरकार ने सरकारी साधनों का पूरा दुरुपयोग किया। पूरे राजस्थान से आंगनबाड़ी की महिलाओं को नरेगा मजदूरों को बसों में भरकर लाया गया। इसके बावजूद भीड़ का नहीं जुटना यह साबित करता है कि राजस्थान की जनता में प्रदेश की भाजपा सरकार को लेकर भारी निराशा व्याप्त है।

प्रदेश में एक वर्ष में कोई काम नहीं हुआ महंगाई ,गरीबी, बेरोजगारी बढ़ते अपराध से प्रदेश की जनता परेशान है राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, लोगों में भारी निराशा व्याप्त है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भाजपा सरकार पूरा जोर लगाकर भी भीड़ नहीं जुटा पाई। खाचरियावास ने कहा कि एक वर्ष के जशन के नाम पर प्रधानमंत्री की सभा पूरी तरह से फेल हो गई।

Exit mobile version