डीजे की धुन पर खनके डांडिया

जयपुर। अग्रवाल वुमन ऑर्गेनाईजेशन की ओर से 12 -13 अक्टूबर 2023 को भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन शुरू किया। आर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष रीमा गर्ग, महामंत्री अनिता पोद्दार ने बताया कि अग्रवाल वुमन आर्गेनाईजेशन की ओर से यह 13वां आयोजन है। उन्होंने बताया कि यह भव्य आयोजन ईस्ट लॉन जवाहर सर्किल (ईपी) में हो रहा हैं। उन्होने बताया कि हर बार की भांंति इस बार भी इस भव्य आयोजन को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता हैं। कल कार्यक्रम का समापन हुआ।

महामंत्री अनिता पोद्दार ने बताया कि मुख्य अतिथि सुभाष गोयल (अध्यक्ष शास्त्री नगर अग्रवाल समाज), श्याम सुन्दर अग्रवाल (महामंत्री अग्रवाल समाज शास्त्री नगर) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा गर्ग, सुरेखा अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनीता बंसल, अन्ंजू गुप्ता, और मीना अग्रवाल ने बताया कि डांडिया महोत्सव के आयोजन में 13 अक्टूबर को ड्रॉ विजेता मुरारी लाल अग्रवाल रहें व 12 अक्टूबर को मनोज बैंसल ड्रॉ विजेता रहें। उन्होंने बताया कि डांडिया महोत्सव में फूड जोन, बच्चों के लिए खेलकूद की सुविधा भी हैं। साथ ही डांडिया महोत्सव में, बेस्ट ड्रेस, ब्यूटीफुल फेस, ब्यूटीफुल कपल, बेस्ट डांस, बेस्ट परफोर्मेंस, बेस्ट हूटिंग अवार्ड भी दिए जाएंगे।

कोषाध्यक्ष किरण अग्रवाल ने बताया कि वुमन आर्गेनाइजेशन की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत डाडिया महोत्सव मे भाग लेने वाले को स्वच्छता का संकल्प दिलाया जाएगा। उन्होने बताया कि इस आयोजन की जिम्मेदारियां सहित अन्य पदाधिकारियों व महिला कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी बड़े उत्सुकता से पूरी कर रहे हैं। अग्रवाल वुमन आर्गेनाईजेशन की और से सभी को डांडिया खलने से पहले अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ दिलाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने पहले मतदान फिर जलपान की शपथ दिलाई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles