जयपुर। विजय नगर द्वितीय, करतारपुरा स्थित श्री करतारपुरावाली माताजी मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर महिला शक्ति को समर्पित दो दिवसीय भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हुआ । महंत राधेश्याम शर्मा लल्लू महाराज के सानिध्य में भव्य माता की महाआरती के साथ डांडिया महोत्सव का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम संयोजक पुजारी पुरुषोत्तम भारद्वाज ने बताया कि नवरात्र के पावन अवसर पर महिला मंडल द्वारा माता की विशेष पूजा अर्चना कर सामूहिक महाआरती की ।
मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया । आकर्षक परिधान में सजी-धजी महिलाओं ने गरबा डांडिया नृत्य करके माता के समक्ष अपनी हाजिरी लगाई । इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रथम दिवस सोमवार को माता वैष्णो देवी की फूल बंगला झांकी सजाकर नाना प्रकार के मिष्ठानों का भोग लगाया महिला मंडल द्वारा भजन संध्या में भजनों से माता का गुणगान किया।
बड़ी संख्या में महिलाओं ने माता के भजनों से माता रानी को भक्ति रस से सराबोर किया। जागरण के पश्चात विशेष गरबा डांडिया महोत्सव का कार्यक्रम हुआ । जिसमें प्रतिभागी मातृशक्ति ने पारंपरिक नृत्य से माता रानी को रिझाया ।

