जयपुर। राजधानी के भांकरोटा स्थित जयप्रकाश नारायण सीनियर सैकेंड्री स्कूल में शनिवार को दुर्गा पूजा व डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। डांडिया कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढकर भाग लिया। रंग-बिरंगे पारम्परिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राअें ने बॉलीवुड व गुजराती गानों पर प्रस्तुति दी। वहीं विद्यालय प्रांगण में उपस्थित अध्यापिकाओं ने भी डांडिया करते हुए कार्यक्रम का आनन्द लिया। सीनियर अध्यापिका संगीता शर्मा व कांता शर्मा ने दुर्गापूजा कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसमें विद्यालय के समस्त अध्यापकों का सहयोग रहा। विद्यालय के संस्था प्रधान नाथूलाल जलूथारिया ने बताया कि छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए विद्यालय में निरंतर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। इसी प्रक्रिया में आज विद्यालय में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया है। विद्यालय के निदेशक आनन्द गुप्ता ने बच्चों को सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाने व अपनी संस्कृति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
